ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी, खाली पेट क्या पिएं जिससे वजन तेजी से कम हो? 

ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी, खाली पेट क्या पिएं जिससे वजन तेजी से कम हो?

ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी, वेट लॉस में क्या है कारगर  मोटापा एक ऐसी समस्या है जिससे निजात पाना काफी मुश्किल होता है। आज के समय में हर चौथा व्यक्ति बढ़े हुए वजन से परेशान है। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग तरह तरह के टिप्स अपनाते हैं। आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी पीने से वजन तेजी से कम होता है। लेकिन लोगों के मन में हमेशा ये सवाल रहता है कि ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी वजन घटाने में ज्यादा कारगर क्या है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस में ज्यादा कारगर क्या है। 

ब्लैक कॉफी 

ब्लैक कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो मेटाबॉलिज्म को तुरंत बूस्ट करती है। यह ‘लिपोलेसिस’ (fat burning) की प्रक्रिया को तेज करती है और वर्कआउट से पहले पीने पर ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। हालांकि इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन या घबराहट महसूस हो सकती है। यह तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) को भी बढ़ा सकती है।

ग्रीन टी 

ग्रीन टी में ‘केटचिन्स’ नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से फैट बर्न करने में मदद करते हैं। यह ब्लैक कॉफी के मुकाबले पेट के लिए थोड़ी नरम होती है और शरीर को डिटॉक्स करती है। लेकिन इसके भी कुछ साइड इफेक्ट्स हैं। इसमें मौजूद ‘टैनिन’ खाली पेट लेने पर कुछ लोगों को जी मिचलाने या पेट में ऐंठन की समस्या दे सकते हैं।

क्या है बेस्ट?

खाली पेट सबसे पहले 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। उसके 20-30 मिनट बाद ही कॉफी या चाय लें। अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं, तो ब्लैक कॉफी आपके लिए ‘प्री-वर्कआउट’ ड्रिंक के रूप में बेहतरीन है। यह आपको ज्यादा एनर्जी देगी। अगर आप वर्कआउट नहीं कर रहे हैं और सिर्फ मेटाबॉलिज्म ठीक रखना चाहते हैं, तो ग्रीन टी एक सुरक्षित विकल्प है।

इस बात का रखें ध्यान

यदि आपको माइग्रेन, एसिडिटी या नींद न आने की समस्या है, तो खाली पेट ब्लैक कॉफी से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सोच इंडिया समाचार पत्रकिसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *