देश को सबसे ज्यादा राष्ट्रपति देने वाला राज्य कौन सा?

देश में अब तक 15 राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं. वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 25 जुलाई 2022 को कार्यभार संभाला था. वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. अब तक देश के अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रपति बने हैं. इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. लेकिन देश को सबसे ज्यादा राष्ट्रपति देने वाला राज्य तमिलनाडु है.

तमिलनाडु ने अब तक देश को 3 राष्ट्रपति दिए हैं. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी (अब तमिलनाडु) से 1962 – 1967 तक राष्ट्रपति रहे. तमिलनाडु (राजमदम) से दूसरे राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन रहे हैं. जिनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक था. वहीं, इस राज्य से तीसरे राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रहे. रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मिसाइल मैन का कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा.

अब तक 12 राज्यों से राष्ट्रपति बने

राज्यों का नाम राष्ट्रपतियों के जन्मस्थान के आधार पर है. हालांकि, कुछ राष्ट्रपतियों को उन राज्यों से जोड़ा जाता है जहां उन्होंने अपना राजनीतिक करियर बनाया। हालांकि, जन्म के आधार पर राष्ट्रपतियों की सबसे अधिक संख्या वाला राज्य अभी भी तमिलनाडु ही है. तमिलनाडु के बाद दूसरा नम्बर पर ओडिशा का आता है. यहां से दो राष्ट्रपति बने. इसके बाद बिहार-1, उत्तर प्रदेश-1, आंध्र प्रदेश-1, असम-1, पंजाब-1, मध्य प्रदेश-1, केरल-1, मध्य प्रदेश-1, पश्चिम बंगाल-1 और तेलंगाना-1 हैं, जहां से सिर्फ एक-एक राष्ट्रपति निकले.

देश में कई ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं.

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद: देश के पहले राष्ट्रपति. सबसे लंबे समय (12 साल) तक पद पर रहने वाले एकमात्र राष्ट्रपति, दो कार्यकाल पूरे करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति.
  • डॉ. एस. राधाकृष्णन: पहले उपराष्ट्रपति भी रहे, इनका जन्मदिन (5 सितंबर) शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • डॉ. जाकिर हुसैन: पहले मुस्लिम राष्ट्रपति, पद पर रहते हुए निधन होने वाले पहले राष्ट्रपति.
  • वी.वी. गिरि: एकमात्र व्यक्ति जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और पूर्ण राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे.
  • नीलम संजीव रेड्डी: सबसे कम उम्र और निर्विरोध चुने गए एकमात्र राष्ट्रपति.
  • ज्ञानी जैल सिंह: देश के पहले सिख राष्ट्रपति.
  • के.आर. नारायणन: देश के पहले दलित राष्ट्रपति.
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: “मिसाइल मैन”, वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से आने वाले पहले राष्ट्रपति, सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में गिने जाते हैं.
  • प्रतिभा पाटिल: पहली महिला राष्ट्रपति.
  • प्रणब मुखर्जी: राष्ट्रपति बनने से पहले वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जैसे अहम पद संभाले.
  • राम नाथ कोविंद: दूसरे दलित राष्ट्रपति, यूपी से पहले राष्ट्रपति.
  • द्रौपदी मुर्मू: पहली आदिवासी राष्ट्रपति, सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने वाली महिला, स्वतंत्र भारत में जन्मी पहली राष्ट्रपति.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *